Wednesday, April 2, 2025
HomeStateJOB BREAKING NEWS : दीपावली के मौके पर 46 हजार शिक्षक भर्ती...

JOB BREAKING NEWS : दीपावली के मौके पर 46 हजार शिक्षक भर्ती का हुआ ऐलान, सीएम ने ट्वीट कर युवाओं को दिया तोहफा

- Advertisement -

किसानों के बाद अब प्रदेश सरकार ने बेरोजगारों को दिवाली का गिफ्ट दिया है। राजस्थान की गहलोत सरकार ने दीपावली के मौके पर 46 हजार शिक्षक भर्ती का ऐलान का युवाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि सरकार 46 हजार 500 पदों पर शिक्षक भर्ती करेगी। इसके लिए लेवल 1, लेवल 2 और विशेष शिक्षा अध्यापकों के पदों पर भर्ती प्रस्ताव को सीएम ने मंजूरी दी है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज ट्वीट कर प्रदेश के युवाओं को दिवाली गिफ्ट दी है। सीएम ने बताया कि शिक्षा विभाग की आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षा में 46 हजार 500 अध्यापकों की भर्ती के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इसमें लेवल 1 में 21 हजार पद व लेवल 2 में 25 हजार 500 पद हैं। इन पदों में विशेष शिक्षा अध्यापकों के 4,500 पद भी शामिल होंगे।

इससे पहले भी प्रदेश सरकार ने किसानों और कर्मचारियों के लिए भी बड़ा ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने राज्य कार्मिकों को दीपावली के अवसर पर तदर्थ बोनस के रूप में सौगात दी है। सीएम गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश के करीब 6 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

शिक्षक भर्ती प्रक्रिया कब से शुरु होगी

सरकार के ऐलान के बाद अब युवाओं के मन में ये सवाल होगा कि आखिर भर्ती प्रक्रिया कब से शुरू होगी। आपको यह जानकार खुशी होगी कि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया इसी वित्तीय वर्ष में शुरू हो जाएगी। हालांकि मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में इसकी जानकारी नहीं दी है। गहलोत सरकार ने बजट घोषणा में 75 हजार बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी। वहीं अब ऐलान के बाद जल्द ही नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments