
International Day for Mine Awareness 2022:
हर साल 4 अप्रैल को वैश्विक स्तर पर अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस (International Day for Mine Awareness) मनाया जाता है। यह दिन लोगों के बीच बारूदी सुरंगों के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से मनाया जाता है। खनन के जरिए ही खनिज पदार्थों और कई अन्य कीमती चीजों का भण्डार हमें प्राप्त होता है इसलिए ये हर एक देश के लिए महत्वपूर्ण होते हैं साथ ही इसमें काम करने वाले लोग भी।
अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस का इतिहास
अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाए जाने की घोषणा UN जनरल असेंबली द्वारा 8 दिसंबर 2005 को की गयी थी, जिसमें 4 अप्रैल को हर साल International Day for Mine Awareness and Assistance in Mine Action मनाने का प्रस्ताव रखा गया था। पहली बार यह दिवस 4 अप्रैल, 2006 को मनाया गया था। उसके बाद से हर साल एक नई थीम के साथ यह दिन मनाया जाता रहा है।
अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस मनाने का उद्देश्य
इस दिन को मनाने का उद्देश्य उन देशों में राष्ट्रीय खदान-कार्य क्षमता को स्थापित और विकसित करने में सहयोग प्रदान करना है जहां खदान के साथ ही विस्फोटक सुरक्षा के लिए एक गंभीर खतरा पैदा करते हैं। इसके लिए राज्यों के प्रयास, संबंधित संगठनों के साथ संयुक्त राष्ट्र द्वारा भी सहायता की जाती है।
अंतरराष्ट्रीय खदान दिवस 2022 की थीम
संयुक्त राष्ट्र माइन एक्शन सर्विस द्वारा अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस 2022 की थीम है “सुरक्षित मैदान, सुरक्षित कदम, सुरक्षित घर” (Safe Ground, Safe Steps, Safe Home)