
Raipur news अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ अपनी एक सूत्री मांग को लेकर 69 दिनों से राजधानी में हड़ताल पर बैठे हैं। कर्मचारी राजधानी के 43 डिग्री तापमान में कर्मचारी दिन-रात धरना स्थल बूढ़ातालाब में डटे हुए हैं। हड़ताल में बस्तर से सरगुजा तक प्राथमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, हाईस्कूल, हायर सेकेंडरी के कर्मचारी शामिल है।
अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ का कहना है जब तक हमारी मांग कांग्रेस सरकार पूरी नहीं करती, तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। हम विधायक से लेकर शिक्षा मंत्री, मंत्रालय तक का चक्कर कटा चुके हैं। लेकिन अब तक घोषणा पत्र के हिसाब से स्कूल सफाई कर्मचारियों को 3 साल के ऊपर तक का इंतजार करना पड़ रहा है लेकिन मुख्यमंत्री अब तक संघ की मांगो पर विचार नही कर रहे मजबूरन स्कूल सफाई कर्मचारी नियमितीकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी रखा है।