Friday, July 5, 2024
HomeUncategorizedIED BLAST : नक्सलियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला करने के फ़िराक...

IED BLAST : नक्सलियों ने पुलिस कर्मियों पर हमला करने के फ़िराक में किया ब्लास्ट, घटना में 10 साल के बच्चे की मौत

- Advertisement -

IED BLAST : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में एक बार फिर नक्सली सक्रिय हो गए हैं। ये नक्सली पुलिस पर हमले की फिराक में हैं। इसके लिए जगह जगह आईईडी विस्फोटक लगाए गए हैं। क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता बढ़ने की वजह से पुलिस पर हमले का खतरा बढ़ गया है।

बीते गुरुवार की देर शाम को ही एक 10 साल के बच्चे की आईईडी ब्लास्ट में मौत हो गई। पुलिस को इस घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि यह ब्लास्ट नक्सलियों ने किया है।

यहां पुलिस पर हमले की साजिश के तहत आईईडी विस्फोटक लगाए गए हैं। पुलिस के मुताबिक यह घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्र रेंगड़ाहातु गांव का है। सूचना मिलने पर पश्चिमी सिंहभूम की गोइल केरा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments