Wednesday, July 3, 2024
HomeChhattisgarhRaipurHOROSCOPE : कर्क, मकर व कन्या राशिवालों को मिलेगा ग्रहों के गोचर...

HOROSCOPE : कर्क, मकर व कन्या राशिवालों को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ, जानिए राशिफल

- Advertisement -

5 जून का राशिफ़ल-सुजीत जी महाराज– आज ज्येष्ठ माह अष्टमी के दिवस पर सूर्योदय के समय चन्द्रमा आश्लेषा नक्षत्र व कर्क राशि में है।गुरु मीन राशि में ही हैं। सूर्य वृष में है। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क ,मकर व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज मकर व कुम्भ राशि के लोग  लाभान्वित होंगे। कर्क व तुला के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे।

1. मेष राशिफल- 

सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में हैं।आज गृह निर्माण में मंगल कुछ नया कर सकता है। मंगल व गुरु गोचर अनुकूल हैं। रूका कार्य बनेगा।पीला व सफेद रंग शुभ है।तिल का दान करें।

2. वृष राशिफल-

गुरु के एकादश व चन्द्रमा के इस राशि में गोचर की अनुकूलता  के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं।धन के लेन देन में लापरवाही से बचें। नारंगी व हरा रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। उड़द का दान करें।

3. मिथुन राशिफल

जॉब में उन्नति संभावित है।मंगल व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा।नारंगी व आसमानी रंग शुभ है।उदर या नेत्र रोग की सम्भावना रह सकती है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

4. कर्क राशिफल-

गुरु भाग्यभाव में हैं।आज चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब में नवीन प्रोजेकट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी।लाल व नारंगी रंग शुभ .

5. सिंह राशिफल-

पॉलिटिक्स में सफलता व कुछ व्याससयिक कार्यों की तरफ प्रेरित होंगे।जमीन क्रय  की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है।वाणी पर ध्यान दें।

6. कन्या राशिफल-

राशि स्वामी बुध बैंकिंग व आईटी जॉब के लिए शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। शनि अब खष्ठम गोचर करके व्यवसाय से लाभ प्रदान करेंगे।हरा व नीला रंग शुभ है।गाय को गुड़ खिलाएं।

7. तुला राशिफल-

आज व्यवसाय में थोड़े तनाव की स्थिति में रहेंगे। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध जातकों के लिए चन्द्र व शनि गोचर शुभ है।वाहन क्रय करने की बात चलेगी। बैगनी व सफेद रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला व गुड़ खिलाये।

8.वृश्चिक राशिफल-

चन्द्रमा का इस राशि से नवम व गुरु का पँचम गोचर टीचिंग व बैंकिंग जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में कॅरियर को लेकर उत्साह होगा।तिल का दान करें।सफेद व लाल रंग शुभ हैै।

 9. धनु राशिफल

चन्द्रमा का अष्टम व गुरु का चतुर्थ प्रभाव लाभकारी है।मंगल व शुक्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी ।प्रिय मित्र के आगमन होने के संकेत हैं।सफेद व हरा रंग शुभ है।।

10. मकर राशिफल-

चन्द्रमा का सप्तम व शनि  का द्वितीय गोचर धन के लिए शुभ है।जॉब में सफलता मिलेगी। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। शनि व केतु पॉलिटिक्स में लाभ प्रदान कर सकते हैं।श्री सूक्त का पाठ करें।हरा व सफेद रंग शुभ है।।

11. कुंभ राशिफल-

शनि इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम है।गुरु का प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। जॉब में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है।हरा व बैगनी रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

शनि का इस राशि से द्वादश प्रभाव राजनीति के लिए शुभ है।चन्द्रमा का पँचम भाव में गोचर संतान को लाभ दे सकता है। शुक्र व्यवसाय में  सफलता की प्राप्ति कराएगा।हरा व नीला रंग शुभ है।उड़द का दान करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments