HOROSCOPE: स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें वृष राशि के जातक, तुला वाले करें श्री सूक्त का पाठ, जाने बाकि राशियों का हाल

0
test

28 मई 2022 का राशिफल: आज  चन्द्रमा भरणी नक्षत्र व मेष राशि में है। गुरु अब मीन व सूर्य वृष राशि में ही हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। ग्रहों के गोचर का लाभ कर्क व कन्या राशि को सबसे ज्यादा मिलेगा। आज मकर व कुम्भ राशि के लोग लाभान्वित होंगे। मीन व मकर के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आज राजनीति में सफल रहेंगे। आइए अब जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल।

1. मेष राशिफल- 

आज व्यवसाय में कुछ नया करने का विचार आ सकता है। चन्द्रमा व गुरु गोचर अनुकूल हैं। कोई रुका सरकारी कार्य बनेगा। पीला व लाल रंग शुभ है। उड़द का दान करें।

2. वृष राशिफल-  

गुरु, मंगल व चन्द्रमा गोचर की अनुकूलता के कारण व्यवसाय में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य में लापरवाही से बचें। नारंगी व लाल रंग शुभ है। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। मूंग का दान करें।

3. मिथुन राशिफल-

छात्रों के करियर में उन्नति संभावित है। शुक्र व चन्द्र गोचर से व्यवसाय में लाभ होगा। सफेद व आसमानी रंग शुभ है। उदर रोग की सम्भावना रह सकती है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

4. कर्क राशिफल-

गुरु नवम व शनि अष्टम गोचर में हैं। आज राशि स्वामी चन्द्रमा इसी राशि में है। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट की प्राप्ति से प्रसन्न रह सकते हैं। कोई बड़ी व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। लाल व हरा रंग शुभ है।

5. सिंह राशिफल-

व्यवसाय में नवीन कार्य की तरफ प्रेरित होंगे। धन आगमन होगा। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। नारंगी व हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य व खान पान पर ध्यान दें।

6. कन्या राशिफल-

राशि स्वामी बुध व शुक्र गोचर शुभ हैं। बहुत दिनसे रुका कार्य पूर्ण होगा। गुरु चन्द्रमा एकसाथ सप्तम  गोचर करके शिक्षा से लाभ प्रदान करेंगे। हरा व सफेद रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों मूंग व गुड़ का दान करें।

7. तुला राशिफल-

आज चन्द्रमा सप्तम यानी जीवनसाथी के भाव में शुभ है लेकिन शनि स्वास्थ्य  में थोड़े तनाव की स्थिति दे सकते हैं। बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध जातकों के प्रोमोशन की बात चलेगी। बैंगनी व लाल रंग शुभ है। श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को केला खिलाये।

8. वृश्चिक राशिफल- 

चन्द्रमा का इस राशि से खष्ठम व गुरु का पंचम गोचर टीचिंग व आईटी जॉब के जातकों को सफल करेंगे। छात्रों में करियर को लेकर उत्साह होगा। सफेद व नारंगी रंग शुभ है।

9. धनु राशिफल-

चन्द्रमा का मेष व गुरु का मीन का इस राशि पर प्रभाव लाभकारी है। गुरु व शुक्र गोचर की अनुकूलता से व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। रुके धन आगमन होने के संकेत हैं। आसमानी व हरा रंग शुभ है।गाय को पालक खिलाएं।

10. मकर राशिफल- 

शनि का इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा का मेष गोचर शुभ है। जॉब में सफलता मिलेगी। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त करें। पंचम सूर्य शिक्षा में लाभ प्रदान कर सकते हैं। श्री सूक्त का पाठ करें। हरा व पीला रंग शुभ है।

11. कुंभ राशिफल- 

गुरु का द्वितीय गोचर व चन्द्रमा का तृतीय प्रभाव आपकी धार्मिक सोच को विस्तार देगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे। आर्थिक लाभ मिल सकता है। नारंगी व हरा रंग शुभ है।

12. मीन राशिफल-

सूर्य का तृतीय व  गुरु का इस राशि में  प्रभाव शुभ है। चन्द्रमा का द्वितीय गोचर जॉब में लाभ दे सकता है। द्वादश शनि मंगलकारी है जिससे राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। पीला व नारंगी रंग शुभ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here