गृहमंत्री का जन्मदिन मनाया गया धूमधाम से,भाजपा से जुड़े 200 कार्यकर्ताओ ने किया कोंग्रेस में प्रवेश

0
गृहमंत्री का जन्मदिन मनाया गया धूमधाम से,भाजपा से जुड़े 200 कार्यकर्ताओ ने किया कोंग्रेस में प्रवेश
गृहमंत्री का जन्मदिन मनाया गया धूमधाम से,भाजपा से जुड़े 200 कार्यकर्ताओ ने किया कोंग्रेस में प्रवेश
test

छत्तीसगढ़ chhattisgarh news के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू Home Minister Tamradhwaj Sahu के जन्मदिन पर आज भाजपा से जुड़े करीब दो सौ कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस प्रवेश कर उन्हें जन्मदिन का बड़ा तोहफ़ा दिया है। सबसे बड़ी बात यह है, की इसमे चार पूर्व पार्षद भी है, जो की पूर्व में भाजपा से टिकट पाकर पार्षद पद प्राप्त किया था।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के जन्मदिन पर उनके दुर्ग स्तिथ मीनाक्षी नगर निवास में उनके समर्थकों का हुजूम लगा रहा। हर कोई उनसे मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहा था। इस बीच भाजपा के चार पूर्व पार्षद सहित करीब दो सौ लोगो ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर गृहमंत्री को बड़ी सौगात दी। गृहमंत्री ने भी बकायदा इनके साथ जन्मदिन का केक काटकर इनका मुँह मीठा कराया।

पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया। पुरैना वार्ड से धन्नू नाग, पूर्णिमा नाग मधु लहरे और रामु लहरे भारतीय जनता पार्टी से टिकट पाकर निकाय चुनाव में जीत हासिल कर पार्षद बने थे। लेकिन अब इन्होंने कांग्रेस में प्रवेश कर लिया है। गृहमंत्री ने इस मौके पर मीडिया से चर्चा करते हुये कहा कि पुरैना वार्ड रिसाली नगर निगम से एकदम अलग हो जाता है। लेकिन नगर निगम के अस्तित्व में आने के बाद अब विकास होने लगा है। जिसके कारण भाजपा से जुड़े वहाँ के लोगो ने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास किया है। पर अब सबका सम्मान होगा। और सभी के प्रयासों से पुरैना का समुचित विकास हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here