Saturday, June 29, 2024
HomeReligiousHolika Dahan 2023 : क्या आप भी आर्थिक उन्नति और विद्या प्राप्त...

Holika Dahan 2023 : क्या आप भी आर्थिक उन्नति और विद्या प्राप्त करना चाहते है, तो करे ये उपाये

- Advertisement -

प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होली पर्व की शुरुआत हो जाती है। होली महोत्सव की शुरुआत होलिका दहन से की जाती है। होलिका दहन हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष कुछ हिस्सों में 6 मार्च 2023 के दिन की जाएगी और कुछ हिस्सों में अगले दिन 7 मार्च 2023 (Holika Dahan 2023 Date) के दिन होलिका प्रज्वलित की जाएगी।

बता दें हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व है और इसे बुराई पर हुई अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। साथ ही ज्योतिष शास्त्र में भी होलिका दहन के संदर्भ में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से साधक को विशेष लाभ मिलता है। मान्यता है कि इन उपायों का पालन करने से व्यापार, नौकरी, स्वास्थ्य इत्यादि के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होती है।

आइए जानते हैं होलिका दहन से जुड़े कुछ खास और आसान उपाय।

  • कई बार कड़ी मेहनत के बाद भी छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल नहीं हो पाती है। इसलिए होलिका दहन के दिन छात्र शाम के समय घर की उत्तर दिशा में अखंड ज्योत प्रज्वलित करें और इष्ट देवी-देवताओं का स्मरण करें। ऐसा करने से छात्रों को बहुत जल्द लाभ दिखाई देगा।
  • जीवन में आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए होलिका दहन के दिन सूखे नारियल के गोले में बूरा भर लें और उसे होलिका में अर्पित कर दें। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ऐसा करने से जीवन में आ रही समस्याएं होलिका के साथ ही भस्म हो जाती है और व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति और आर्थिक वृद्धि होती है।

    ज्योतिष शास्त्र होता है क्या है होलिका दहन के दिन होलिका को पान, नारियल, सुपारी इत्यादि का भोग अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी प्राप्त करने में सहायता मिलती है और जीवन में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होते हैं। इस उपाय से जीवन में आ रही कई एनी समस्याएं भी दूर हो जाती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments