HEALTH TIPS : मीठा खाने की होती है CRAVING, तो खाये ये, शुगर क्रेविंग होगी कम

0
test

Sugar Cravings: कई लोगों के लिए, मीठा खाने की क्रेविंग एक गंभीर समस्या हो सकती है। अधिक मात्रा में मीठी चिज़ों के सेवन से मोटापा और अन्य गंभीर बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

चिया सीड्स का करें सेवन

शुगर क्रेविंग को कम करने के लिए आप चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं। आप इसे डाइट में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। चाहें तो सलाद के रूप में या कस्टर्ड में भी शामिल कर  इसका सेवन कर सकते हैं।

फ्रूट्स खाएं

फल पोषक तत्वों का खजाना होता है। इसमें कई तरह के विटामिंस और मिनरल्स पाए जाते हैं। जो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्या को कम करने में मददगार है। अगर आप मीठा खाने के शौकीन हैं, तो मौसमी फलों का सेवन कर क्रेविंग को कम कर सकते हैं।

खजूर है फायदेमंद

खजूर एक तरह का ड्राई फ्रूट्स है। जो ताड़ के पेड़ से प्राप्त होता है। इसका टेस्ट मीठा होता है और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सूखा होने के बावजूद, यह फाइबर, पोटैशियम, आयरन और अन्य गुणों से भरपूर होता है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

डाइट में योगर्ट शामिल करें

जब हम हेल्दी मिठाईयों के ऑप्शन पर बात करते हैं, तो योगर्ट को लिस्ट में जरूर शामिल करें। इसमें प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो आपके लिए हेल्दी साबित हो सकता है। आप इसका इस्तेमाल कर शुगर क्रेविंग को कम करने के लिए कर सकते हैं।

स्मूदी

शुगर क्रेविंग होने पर शेक और स्मूदी काफी अच्छा ऑप्शन है। आप अपने पसंदीदा फ्रूट्स से इसे बना सकते हैं, लेकिन इसमें अलग से चीनी न मिलाएं। इसकी गार्निशिंग के तौर पर ड्राई फ्रूट्स का प्रयोग कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here