HEALTH NEWS : जानें, रोजाना साइकिल चलाने के फायदे और किन लोगों को करना चाहिए परहेज

0
test

आधुनिक समय में सेहतमंद रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। इसके लिए संतुलित आहार और रोजाना एक्सरसाइज जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो रोजाना एक्सरसाइज करने से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। खासकर, मोटापा, मानसिक तनाव, डायबिटीज और ह्रदय संबंधी बीमारियों में वर्कआउट करने से बहुत जल्द आराम मिलता है। इसके लिए रोजाना एक्सरसाइज और योग जरूर करें। अगर आपके पास पर्याप्त समय नहीं है, तो रोजाना साइकिलिंग कर स्वस्थ रह सकते हैं। इससे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होती हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना साइकिल चलाने के फायदे क्या-क्या हैं और किन लोगों को परहेज करना चाहिए-

एक शोध में खुलासा हुआ है कि सामान्य व्यक्ति को एक्सरसाइज के जरिए एक सप्ताह में 2000 कैलोरी बर्न करनी चाहिए। वहीं, रोजाना एक घंटा साइकिल चलाने से एक सप्ताह में 1200 कैलोरी बर्न हो सकती है। ब्रिटिश शोध में यह भी खुलासा हुआ है कि रोजाना आधा घंटा साइकिल चलाने से एक साल में 5 किलो वजन कम हो सकता है। इसके लिए आप बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए साइकिलिंग का सहारा ले सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज़्म लेवल में भी सुधार होता है। आसान शब्दों में कहें तो मेटाबॉलिज़्म फ़ास्ट होता है।

-YMCA की एक शोध के अनुसार, आलस करने वाले लोगों की तुलना में रोजाना एक्सरसाइज करने वाले लोगों की उम्र 32 फीसदी अधिक रहती है। खासकर, मानसिक तनाव से व्यक्ति की सेहत पर व्यापक असर पड़ता है। वहीं, साइकिलिंग करने से मानसिक तनाव, डिप्रेशन और चिंता से निजात मिलता है।

-एक अन्य शोध के जरिए यह पता चला है कि साइकिल चलाने से बाउल कैंसर का खतरा कम हो जाता है। कई शोधों में यह भी बताया गया है कि रोजाना साइकिल चलाने से ब्रैस्ट कैंसर का खतरा कम जाता है। वहीं, हृदय संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए साइकिल चलाना फायदेमंद होता है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

किन लोगों को करना चाहिए परहेज

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अस्थमा और घुटनों के दर्द से पीड़ित लोगों को साइकिल चलाने से परहेज करना चाहिए। वहीं, रोजाना सुबह में साइकिल चलाना फायदेमंद होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here