Health news : गर्मियों में सेहत के लिए फायदेमंद है दही, जाने इसके लाभ

0
test

health news : गर्मियां शुरू होते ही लोग अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने लगते हैं, जिनकी तासीर खाने में ठंडी होती है। ऐसी चीजें खाने से न सिर्फ व्यक्ति का पेट ठंडा रहता है बल्कि गर्मी की वजह से वो बीमार भी नहीं पड़ता है। ऐसी ही एक चीज का नाम है दही। जी हां, दही में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, कॉपर, सेलेनियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन के, फैटी एसिड आदि जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जे सेहत को कई गजब के फायदे पहुंचाते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में दही खाने से व्यक्ति को होते हैं क्या फायदे।

दही खाने के फायदे-
हेल्दी डाइजेशन-

दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पाचन तंत्र को ठीक रखने के साथ पेट की सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं। दही प्रोबायोटिक होता है, रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करने से पाचन तंत्र ठीक बना रहता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करता है दही-

दही में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। दही की वजह से ही व्यक्ति की बॉडी सभी न्यूट्रिशियन्स को एबजोर्ब कर पाती है। इसके अलावा दही पेट के इंफेक्शन को भी दूर रखने में मददगार होती है।

बोन्स हेल्थ के लिए जरूरी-
दही विटमिन सी और डी का सबसे अच्छा स्त्रोत है। जो हड्डियों और दांतों को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में मदद करता हैं। दही के रोजाना सेवन से ऑस्थो​पोरोसिस जैसी बीमारी से बचा भी जा सकता है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

वेट कंट्रोल
दही लो फैट और हाई प्रोटिन होने के कारण वेट कंट्रोल करने में भी मदद करता है।

स्कीनटोन होता है अच्छा-
गर्मियों में दही त्वचा को ग्लोइंग और स्मूथ बनाए रखने में बहुत मदद करता है। दही में विटामिन ई, जिंक और फोसफोरियस होने की वजह से यह त्वचा की रंगत को भी सुधारता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here