गरियाबंद : लापरवाही पर गिरी गाज, पटवारी को SDM ने किया निलंबित

0
test

ग्राम कौन्दकेरा में ओलावृष्टि के मुआवजे में पटवारी द्वारा की गई लापरवाही पटवारी निलंबित

कलेक्टर प्रभात मलिक के निर्देशानुसार जन चौपाल एवं विभिन्न समाचार पत्रों मे प्रकाशित खबर के संबंध में जांचदल के दौरान मौके पर जांच की गई। दल में शामिल तहसीलदार राजिम, नायब तहसीलदार राजिम एवं राजस्व निरीक्षक राजिम द्वारा मौके पर जन चौपाल लगाकर बयान एवं पंचनामा तैयार किया गया जिसमें तत्कालीन कौन्दकेरा पटवारी अभिषेक चतुर्वेदी द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही पूर्वक सर्वेसूची बनाये जाना पाया गया हैै। उक्त संबंध में अभिषेक चतुर्वेदी को छत्तीसगढ सिविल सेवा आचरण नियम के तहत अपने पदीय कर्तव्यों का उल्लंघन किये जाने के कारण अनुविभागीय अधिकारी राजिम द्वारा निलंबित किया गया है। उक्त शिकायत जांच में जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम कोटवार कौन्दकेरा रमेश टंडन एवं अमित नगारची को भी तहसीलदार राजिम द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों का उल्लंघन किये पाये गये निलंबित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here