सराफा व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत का मामला दर्ज

0
test

ओड़िशा के एक ज्वेलरी दुकान के संचालक ने रायपुर के दो सराफा व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की है। काँटाबाजी निवासी घनस्याम सोनी ने रायपुर के ए. एस ज्वेलर्स और मीनाक्षी ज्वेलर्स से 63 लाख 63 हजार का सोना और डायमंड लेने के बाद अब अपनी ज्वेलरी दुकान बंद कर फरार हो गया है।

राजधानी के कोतवाली थाना इलाके में दो सराफ व्यसाइयो से धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.  आरोपी घनश्याम सोनी का ओडिशा के काँटाबाजी में ज्वेलरी की दुकान है। अपने ग्राहकों को दिखाने के बहाने 4 से 6 दिन के लिए सोने के अलग अलग आभूषण रायपुर के ए एस ज्वेलर्स से लेकर गया था, लेकिन 1 माह बाद भी सोने के आभूषण वापस नहीं किया गया।

सोने की कीमत 27 लाख, 10 हजार, 870 रुपए बताई जा रही है। इसके बाद ए. एस ज्वेलर्स के संचालक संजय जैन को जानकारी मिली कि वह दुकान बंद कर फरार हो गया है। साथ ही घनस्याम सोनी द्वारा रायपुर के एक औऱ सराफा व्यापारी पलाश चौरडिया के साथ भी 36 लाख 52 हजार की धोखाधड़ी की गई है। इसी तरह काँटाबाजी लक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक घनस्याम सोनी द्वारा दो सराफा व्यापारियों से 63 लाख 63 हजार का अमानत में खयानत की गई है। प्रार्थी संजय जैन ने कोतवाली थाना में घनस्याम सोनी ने खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here