
बीजापुर : Female Naxalite Arrested : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पुलिस ने इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। जवानों ने महिला नक्सली के पास से विस्फोटक चीजें और नक्सल सामग्री भी जब्त की है।
Female Naxalite Arrested : मिली जानकारी के अनुसार, बीजापुर के पामेड़ थाना इलाके में कोबरा और केरिपु की टीम सर्चिंग पर निकली हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक लाख की इनामी महिला नक्सली को गिरफ्तार किया है। जवानों की टीम ने महिला नक्सली के पास से विस्फोटक चीजें और नक्सल सामग्री जब्त की है। वहीं जवानों का मानना है कि, महिला नक्सली से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।