छत्तीसगढ़ पहुंचे मशहूर सिंगर सुखविंदर सिंह, दर्शक रमता जोगी में किये खूब एन्जॉय

0
test

रायपुर। बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह रविवार को बिलासपुर में परफॉर्म करने वाले हैं। इस दौरान लोग मैं रमता जोगी मैं रमता जोगी गाने को खूब एन्जॉय करेंगे। इस परफॉर्मेंस के लिए सुखविंदर पहले ही बिलासपुर पहुंच गए हैं और मीडिया से चर्चा भी की है। उन्होंने कहा कि बदलाव अच्छा होता है। मैं यहां कि मेहमाननवाजी से इतना खुश हूं कि इसकी चर्चा मुंबई जाकर भी करूंगा। दरअसल, शहर में राउंड टेबल इंडिया और लेडीज सर्कल संस्थान के तत्वाधान में सुखविंदर सिंह का लाइव कॉन्सर्ट का आयोजन किया जा रहा है।

इसके लिए रविवार को ही सुखविंदर बिलासपुर पहुंचे। उसके बाद उन्होंने मीडिया से बात की। सुखविंदर ने कहा इससे पहले मुझे बिलासपुर बुलाया ही नहीं गया था। इस वजह से नहीं आ पाया था। मगर अब मैं पहले बार बिलासपुर जरूर आया हूं। लेकिन ऐसा नहीं है कि आखिरी बार आया हूं ये तय है। इसके अलावा वो यहां कि मेहमाननवाजी से भी खूश नजर आए।

उन्होंने कहा कि उनका जिस गर्मजोशी से स्वागत हुआ है, इसकी चर्चा वे जब मुंबई लौटकर करेंगे तो यकीनन और भी कलाकार बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ आना चाहेंगे। हमारा पहले उद्देश्य है जनता का मनोरंजन करना। लेकिन इसके साथ ही अगर कोई नेकी का काम हो जाए तो उससे बेहतर क्या हो सकता है। इसीलिए वे राउंड टेबल इंडिया के इस चैरिटी शो का हिस्सा बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here