Friday, March 6, 2026
Home Entertainment ENTERTAINMENT NEWS : क्या कपिल शर्मा के शो पर होगी सुनील ग्रोवर...

ENTERTAINMENT NEWS : क्या कपिल शर्मा के शो पर होगी सुनील ग्रोवर की वापसी? कृष्णा अभिषेक ने इस सवाल पर किया ऐसे रिएक्ट

0
test

कपिल शर्मा के शो से सुनील ग्रोवर का जाना फैंस को पसंद नहीं आया था। शो पर सुनील ने अपने कैरेक्टर्स से काफी धमाल मचाया था। वो कभी गुत्थी तो कभी डाॅ. गुलाटी बनकर फैंस को खूब हंसाते थे। आज भी हर कोई उनकी वापसी का इंतजार कर रहा है।

The Kapil Sharma Show: ‘द कपिल शर्मा शो’ पिछले काफी वक्त से दर्शकों का  मनोरंजन कर रहा है। आज की भाग दौड़ भरी इस लाइफ में कपिल शर्मा का ये शो लोगों को खूब हंसा रहा है। इस शो पर स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात करते नजर आते हैं।

बता दें कि हाल ही में शो की जान सपना यानी कृष्णा अभिषेक की वापसी हो चुकी है। कृष्णा की वापसी से फैंस काफी खुश हैं। ऐसे में अब लोगों के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या कृष्णा की तरह ही सुनील ग्रोवर की भी शो पर दोबारा देख पाएंगे?

अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टा बॉलीवुड के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में कृष्णा से सवाल किया जा रहा है कि क्या आपकी तरह ही sunil grover की वापसी होगी? इस सवाल पर कृष्णा ने जवाब में कहा, ‘वो उनके ऊपर है, सुनील बहुत ही कमाल के कलाकार हैं, सुनील का मैं बहुत बड़ा फैन हूं। वे बहुत अच्छा परफॉर्म करते हैं और जरूर बहुत मजा आएगा, जब हम लोग सब एक साथ स्टेज पर मौजूद होंगे। भगवान करे वो दिन आए। इस बात को लेकर मैं काफी पॉजिटिव हूं। ऐसा होना चाहिए क्यों नहीं होना चाहिए।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here