Monday, July 1, 2024
HomeChhattisgarhEid-e-Milad-un-nabi 2022: पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी...

Eid-e-Milad-un-nabi 2022: पैगंबर-ए-इस्लाम मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का दिन जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी अकीदत और जुलूस के साथ मनाया गया।

- Advertisement -

गरियाबंद. पैगंबर हजऱत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का जन्मदिन गरियाबंद में मुस्लिम जमात के द्वारा परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जश्न ए ईदमिलादुन्नबी पर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक साज – सज्जा की गई। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर मस्जिदों में नमाज अदा करने मुस्लिम धर्मावलंबी बड़ी संख्या में मस्जिद पहुंचे। जामा मस्जिद, में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर खासी चहलपहल देखने को मिली। सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में नजऱ आया। आकर्षक परिधानों में बच्चे ईद मिलादुन्नबी की ख़ुशी मनाते नजऱ आये।

Eid-e-Milad-un-nabi 2022

ईद मिला दुन्नबी के मौके पर सुन्नी ह़नफ़ी गरियाबंद मुस्लिमों द्वारा शहर में रविवार को जुलूस निकाला गया। ईद मिलाद-उन-नबी कमेटी की ओर से जुलूस जामा मस्जिद से होता हुआ तिरंगा चौक, गौरव पथ होते हुए शारदा चौक एवं शिक्षक नगर संतोषी मंदिर से होते हुए बस स्टैंड से नाका पारा चौक, से मस्जिद पर पहुंचा। जहां शहर के इमाम और उलेमा ने तकरीरें की और देश में अमन चैन की दुआ मांगी।

पैगंबर हजरत के जन्मदिन की सभी वर्गों के लोगो को बधाई दी गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के इंतजाम किए गए। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगो ने शांति व अमन का पैगाम देते हुये देश में चल रही समस्या से निपटने की दुआए मांगी

नगरपालिका की टीम ने किया अकीदतमंदों का स्वागत
क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

– जश्न ईद मिलादुन्नबी शांति पूर्वक मनाया इस्लाम के प्राचारक मुस्लिम धर्म के पैगम्बर मोहम्मद सल्ललाहो अलही वसल्लम के योमे विलादत जन्म दिवस को मुस्लिम धर्मालंबियो द्वारा शान्ति पूर्वक मनाया गया। शांति एव सद्भावना का सन्देश लेकर आय पैगम्बर साहब ने पूरी दुनिया में इस्लाम को फैलाया उसी की याद में ईद मिलादुन्नबी के रूप में मोहम्मद साहब का जन्म दिवस मनाया जाता है। मुस्लिम धर्म के अनुसार 3 ईद होती है जिसमे ईद मिलादुन्नबी सबसे महत्पूर्ण मानी गई है। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सभी धर्मो के लोगो ने भाग लिया। बच्चों एवं बुजुर्गो को फल व मिठाई बांटी गई। लंगर का भी एहतराम नोजवान एकता के द्वारा किया गया।

Eid-e-Milad-un-nabi 2022

नपा अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ईद मिलादुन्नबी के चादरी जुलूस में बच्चे युवा बुजुर्गों सहित सैकडो लोगो ने हिस्सा लिया। लोगों ने घरों व मस्जिदों को रोशनी से सजाया। साथ ही लंगर वितरित किए। जगह-जगह झंडे लगाए गए। उन्होंने कहा कि पैगंबर मोहम्मद साहब ने देश दुनिया को इंसानियत का पैगाम दिया। उनके जीवन से सभी को प्रेरणा मिलती है। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों ने हाथों में झंडे लेकर चादरी जुलूस में हिस्सा लिया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments