Wednesday, July 3, 2024
HomeUncategorizedECONOMY : यहां मिल रहा 2 साल की FD पर 8% से...

ECONOMY : यहां मिल रहा 2 साल की FD पर 8% से अधिक ब्याज, इस दिन से लागू हैं नई ब्याज दरें

- Advertisement -

ECONOMY : फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करके ज्यादा मुनाफा कमाने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU small finance Bank) ने 2 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर ब्याज दरों को बढ़ा दिया है। ब्याज दरों में इस इजाफे के बाद यह स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने जनरल कस्टमर्स को 3.75 पर्सेंट से 7.20 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। दूसरी ओर इसी टाइम पीरियड पर बैंक अपने सीनियर सिटीजन ग्राहकों को 4.25 पर्सेंट से 7.70 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

3 मार्च से लागू हैं नई ब्याज दरें
दूसरी ओर यह स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने रेगुलर रिटेल इन्वेस्टर्स को 24 महीने 1 दिन से 36 महीने की एफडी पर 8 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। जबकि इसी समयावधि पर नॉन कॉलेबल एफडी करने वालों को बैंक 8.10 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार बढ़ी हुई नई ब्याज दरें 3 मार्च से लागू है।

स्मॉल फाइनेंस बैंक के बढ़े हुए एफडी रेट्स
इंटरेस्ट रेट में इस इजाफे के बाद यह स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिन से 1 महीने 15 दिन की एफडी पर 3.75 पर्सेंट, 1 महीने 16 दिन से 3 महीने की एफडी पर 4.25 पर्सेंट, 3 महीने 1 दिन से 6 महीने की एफडी पर 5 पर्सेंट, 6 महीने 1 दिन से 12 महीने की एफडी पर 6.35 पर्सेंट, 12 महीने 1 दिन से 15 महीने की एफडी पर 7.50 पर्सेंट और 15 महीने 1 दिन से 18 महीने की एफडी पर 7.75 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

यहां मिल रहा एफडी पर 8 पर्सेंट का ब्याज

दूसरी ओर एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने ग्राहकों को 18 महीने 1 दिन से 24 महीने की एफडी पर 7.50 पर्सेंट, 24 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने की एफडी पर 8 पर्सेंट और 36 महीने 1 दिन से लेकर 45 महीने की एफडी पर 7.75 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है। जबकि यह स्मॉल फाइनेंस बैंक 45 महीने 1 दिन से लेकर 60 महीने से कम की एफडी पर 7.20 पर्सेंट और 60 महीने से लेकर 120 महीने की एफडी पर 7.20 पर्सेंट का ब्याज दे रहा है।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments