Friday, July 5, 2024
HomeChhattisgarhDURG NEWS : चार दिवसीय तिरंगा यात्रा करके दुर्ग शहर में हर...

DURG NEWS : चार दिवसीय तिरंगा यात्रा करके दुर्ग शहर में हर घर तिरंगा फहराने जनता से आव्हान करने पैदल मार्च करेगी भाजपा

- Advertisement -

जिला भाजपा अध्यक्ष ने दुर्ग शहर के चारों मंडलों में बैठक लेकर तिरंगा यात्रा की कार्य योजना पर किया पदाधिकारियों से विचार विमर्श

दुर्ग। स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में दुर्ग शहर में सभी 60 वार्ड में पैदल मार्च करते हुए तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, इस तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा दुर्ग शहर के गली मोहल्लों में घर घर जाकर आम जनता से स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने घरों में तिरंगा लगाने का आग्रह करेगी।

तिरंगा यात्रा :

तिरंगा यात्रा की अगुवाई करने वाले जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग शहर के चारों मंडलों में तिरंगा यात्रा के माध्यम से पैदल मार्च करते हुए अधिकतम घरों में जाकर जनता से यह अपील की जाएगी कि वह अपने अपने घरों में तिरंगा ध्वज लगाकर स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में अपनी भागीदारी दे और स्वतंत्रता के लिए बलिदान होने वाले अमर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का स्मरण करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करे।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि तिरंगा यात्रा दुर्ग शहर में चार दिन निकाली जाएगी। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर 9 अगस्त को सदर मंडल से पैदल यात्रा प्रारंभ की जाएगी, इस दिन चंडी मंदिर में पूजा अर्चना और शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण के पश्चात सदर मंडल में सभी वार्डों में पैदल मार्च करते हुए तिरंगा यात्रा का श्रीगणेश होगा। इसके बाद 10 अगस्त को चंडी शीतला मंडल, 12 अगस्त को पटरीपार सिकोला मंडल तथा 13 अगस्त को बोरसी कसारीडीह मंडल में यात्रा निकाली जाएगी। यह तिरंगा यात्रा प्रतिदिन 8 से 10 घंटे लगातार होगी। तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से भेंट मुलाकात भी की जाएगी।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

इस अभियान को लेकर दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के द्वारा गुरुवार को दुर्ग शहर विधानसभा के चारों मंडलों की पृथक पृथक बैठक लेकर तिरंगा यात्रा के आयोजन की कार्ययोजना के बारे में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श किया गया और तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग व्यवस्थाओं हेतु कार्य विभाजन भी किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments