Friday, July 5, 2024
HomeChhattisgarhसदन में गतिरोधः मंत्री सिंहदेव मामले में विपक्ष चाह रहा सरकार स्पष्टीकरण...

सदन में गतिरोधः मंत्री सिंहदेव मामले में विपक्ष चाह रहा सरकार स्पष्टीकरण दें, कार्यवाही स्थगित, स्पीकर बोले…मंत्री के इस्तीफा की सूचना नहीं तो फिर व्यवस्था का प्रश्न कैसे?

- Advertisement -

रायपुर। मंत्री टीएस सिंहदेव Minister TS Singhdeo के पंचायत विभाग छोड़ने के मामले पर विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन आज प्रश्न काल के बाद जोरदार हंगामा हुआ। बृजमोहन अग्रवाल ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए कहा कि मंत्री के इस्तीफ का मामला बेहद गंभीर है…और यह सदन की व्यवस्था का प्रश्न है।

उन्होंने सदन में सिंहदेव Minister TS Singhdeo के सीएम के नाम लिखे चार पन्नों का पत्र पढ़ा। बृजमोहन ने कहा कि जब मंत्री ने अपनी ही सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, लिहाजा स्थिति गंभीर है। नेता प्रतिपाक्ष ने कहा कि सिंहदेव के इस्तीफे से संवैधानिक संकट खड़ हो गया है। मुख्यमंत्री को इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष ने इसे व्यवस्था का प्रश्न मानने से साफ इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि सिंहदेव ने इस्तीफा दिया है, इसकी कोई सूचना मेरे पास नहीं है। अलबत्ता, वे विधानसभा से छुट्टी लेकर बाहर गए हैं। कार्यवाही के लिए अपने विभागों का जिम्मा उन्होंने मंत्री मोहम्मद अकबर को दे गए हैं। ऐसे में, व्यवस्था का प्रश्न कहां से आता है। हंगामा न रुकने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments