CRIME NEWS : क्या तंत्र-मंत्र की वजह से की गई हत्या? बच्चों की मां ने रो-रोकर बयां किया दर्द

0
test

उत्तर प्रदेश के बदायूं में डबल मर्डर के बाद लोगों में नाराजगी है. जिन बच्चों के सपनों ने अभी ढंग से उड़ान भी नहीं भरी थी. उनके घर के सामने की दुकान पर बाल काटने वाले साजिद ने उनकी जिंदगी की डोर भी काट दी. लेकिन, 11 और 6 साल के मासूमों से आखिरकार साजिद की ऐसी क्या दुश्मनी थी कि उसने नृशंस तरीके से उनकी हत्या कर दी. बदायूं में डबल मर्डर के बाद लोगों का गुस्सा भड़का है और हत्या करने वाले साजिद को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर भी कर दिया है. साजिद ने विनोद के तीसरे बच्चे की भी जान लेने की कोशिश की, लेकिन वो बच गया.

क्यों की मासूमों की हत्या

मासूमों की हत्या क्यों हुई इस सवाल का जवाब सभी को चाहिए. बच्चों की दादी ने बताया है कि आरोपी उनके परिचित थे, लेकिन उनके परिवार की उनसे कोई दुश्मनी नहीं थी. परिवार वालों को भले ही समझ में नहीं आ रहा हो कि उनके घर के दो चिराग क्यों बुझ गए, लेकिन जिस इलाके में हत्या हुई वहां हत्या के पीछे की वजह से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं. इनमें से कुछ बातें तो काफी हैरान करने वाली हैं.

क्या तंत्र मंत्र की वजह से की गई हत्या?

सवाल उठ रहे हैं क्या तंत्र मंत्र की वजह से बच्चों की हत्या की गई. तंत्र मंत्र की वजह से हत्या का शक जताया जा रहा है, क्योंकि हत्यारे साजिद के चेहरे पर खून लगा था. अब पुलिस भी इस एंगल से हत्याकांड की जांच करने की तैयारी कर रही है. ये बताया जा रहा है आरोपी तांत्रिक विद्या करता था और बच्चों का खून भी पी रहा था. बरेली रेंज के आईजी राकेश कुमार ने बताया कि ये जांच का विषय है कि आरोपी तांत्रिक विद्या करता था. क्या करता था और क्या नहीं. उसकी जांच की जाएगी. जो तथ्य हैं वो सामने आएंगे. जाहिर सी बात है पुलिस पड़ताल करके सच्चाई सामने लाएगी, लेकिन इस कत्ल की कुछ और वजहें भी हो सकती हैं.

साजिद ने बच्चों को क्यों मारा?

पुलिस दुश्मनी के एंगल से भी जांच कर रही है. साजिद का सैलून विनोद के घर के सामने था और विनोद की पत्नी भी ब्यूटी पार्लर चलाती थी. सवाल है कि क्या ब्यूटी पार्लर रंजिश की वजह था? क्या हत्या के पीछे लेन देन का विवाद है? क्या साजिद किसी और वजह से दुश्मनी मानता था? परिवार ने रंजिश की बात से इनकार किया है. इसके अलावा सवाल ये भी उठता है अगर रंजिश विनोद या उसकी पत्नी के सलून से थी तो साजिद ने उनके मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस अब साजिद के आगे पीछे की पूरी हिस्ट्री चेक करके हत्याकांड की वजह पता करेगी.

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

आईजी राकेश कुमार ने बताया कि आरोपी की उम्र 25-26 साल बताई जा रही है. इसकी डिटेल ली जा रही है ये व्यक्ति कौन था और इसने ऐसा क्यों किया. साजिद ने विनोद के तीसरे बच्चे पर भी हमला किया, लेकिन किस्मत से बच गया. इसका मतलब ये है कि साजिद की योजना विनोद के पूरे वंश को खत्म करने की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here