CRIME NEWS : प्रधानाचार्य की अश्लील हरकत से छात्राओं ने छोड़ा स्कूल, शिकायत पर फेल करने की धमकी देता था, गिरफ्तार

0
test

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य को छात्राओं के साथ आपत्तिजनक हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। प्रधानाचार्य शिकायत करने पर फेल कर देने की धमकी देता था।

पुलिस ने बताया कि अरनिया थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी ने सोमवार को शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया कि गांव के प्राथमिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह छात्राओं से आपत्तिजनक हरकत करते हैं, जिससे नौ से 12 साल की छात्राओं ने स्कूल जाना बंद कर दिया है।

शिकायत के अनुसार छात्राओं ने परिजनों को बताया कि प्रधानाचार्य उन्हें गलत नीयत से छूते हैं। इसमें कहा गया कि प्रधानाचार्य ने यह बात किसी को भी बताने पर परीक्षा में फेल करने और स्कूल से नाम काटने की धमकी भी दी। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित मिश्र ने बताया कि सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here