CRIME NEWS : राजधानी में पुलिस जवान से मारपीट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

0
test

रायपुर न्यूज़।  गणपति विसर्जन के दौरान युवकों में मारपीट हो रहा था. बीच बचाव करने गए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ACCU के सिपाही को कुछ युवको ने पीट दिया था. घटना की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा में की गई थी जिसके बाद से आरोपी फरार थे. वही पुलिस ने मामले में 6 आरोपी को गिरफ्तार किया है.

पुलिस सिपाही के साथ मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना तेलीबांधा थाने इलाके के गौरा – गौरी चैक कुछ युवक आपस में मारपीट कर रहे थे जिसे सिपाही ने रोकना चाहा . युवकों ने आक्रोश में आकर सिपाही को ही पीट दिया. घटने के बाद सभी युवक फरार होगये. तेलीबांधा थाना में रिपोर्ट के बाद से पुलिस युवको की तलाश कर रही थी जिसके बाद आरोपी युवक आशीष कश्यप को गिरफ्तार किया गया था. मामले में 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ,सभी आरोपी तेलीबांधा के ही रहने वाले है. घटना में आशीष के खिलाफ नामजद रिपोर्ट थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here