सीएम भूपेश बघेल को लेकर बीजेपी नेता डी पुरंदेश्वरी का विवादित बयान,पर दुर्ग एनएसयूआई ने विरोध कर माफी मांगने की बात कही

0
test

छत्तीसगढ़ में बीजेपी की डी पुरंदेश्वरी ने बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर श्राप देते हुए विवादित बयान दिया था. जिसके विरोध में आज एनएसयूआई छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू के निर्देशानुसार छात्र नेता अमन दुबे एवं संयुक्त दुर्ग एनएसयूआई के साथियों के नेतृत्व में जेल चौक के पास हाथों में विरोध स्लोगन लिखे नारो को पकड़कर विरोध प्रदर्शन करते हुए बयान को वापस लेने और माफी मांगने की बात कही है.

विवादित बयान पर एनएसयूआई के छात्र नेता अमन दुबे एवं गोल्डी कोसरे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.और डी पुरंदेश्वरी से मांफी मांगने को कहा है.उन्होंने कहा कि पुरंदेश्वरी ने अमानवीयता की हदों को पार कर दिया है। ऐसे समय जबकि सारा प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दीर्घायु की कामना कर रहा था,उनके जन्मदिन पर शुभेच्छा दे रहा था,बीजेपी प्रभारी श्राप दे रही थीं,पुरंदेश्वरी बयान के लिए माफी मांगे ऐसा बयान तो शुत्रुओं के संबंध में भी नहीं दिया जाता है। डी पुरंदेश्वरी इतना ज्यादा ओछी मानसिकता रखती हैं की कल्पना भी नहीं की जा सकती.

विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से हरीश देवांगन,रवि साहू,देवेश सिंह राजपूत,विकाश साहू सागर पटेल,उमेश चौहान एवं एनएसयूआई दुर्ग के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here