भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दिल्ली आवास पर कुछ लोगों ने आगजनी करने की कोशिश की है। दिल्ला पुलिस ने जेपी नड्डा के आवास के बाहर आग लगाने के आरोप में कांग्रेस की यूथ विंग- नेशनल स्टूजेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 21 जून शाम तकरीबन 4.30 बजे की है जब नड्डा के आवास के बाहर 8-10 लोग जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। कुछ समय बाद प्रदर्शनकारी आक्रामक हो गए और एक डंडे पर दो खाकी निक्कर बांधकर उन पर आग लगा दी। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने घर के गेट पर सिक्योरिटी रूम में जलती हुई लकड़ी फेंकने की कोशिश की, लेकिन सिक्योरिटी स्टाफ ने ऐसा होने से रोक लिया।
आपको बता दें कि CCTV फुटेज से पता चला कि 10-12 लोग दो वाहनों में आए थे। ये वाहन हरियाणा के रोहतक और उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रजिस्टर्ड हैं। इन सबूतों के आधार पर पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर रेड की और चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह, सर्वोत्तम राणा, प्रणव पाण्डेय और विशाल के तौर पर हुई है। सभी NSUI के कार्यकर्ता हैं।