Friday, July 5, 2024
HomeChhattisgarhCongress adhiveshan : PCC प्रभारी कुमारी शैलजा ने दिया बड़ा बयान

Congress adhiveshan : PCC प्रभारी कुमारी शैलजा ने दिया बड़ा बयान

- Advertisement -

रायपुर। कांग्रेस का महाधिवेशन शुक्रवार से छत्तीसगढ़ के रायपुर में शुरू हो चुका है। जिसका आज दूसरा दिन है। इस अधिवेशन में राजनीति, अर्थव्यवस्था समेत कई विषयों पर प्रस्ताव पारित करने और कांग्रेस कार्य समिति के गठन के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में व्यापक विपक्षी एकजुटता के संदर्भ में पार्टी अपना रुख स्पष्ट करेगी। पार्टी का यह 85वां महाधिवेशन 24 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगा।

राजधानी में हो रहे कांग्रेस के राष्ट्रिय अधिवेशन का आज दुसरा दिन है। अधिवेशन को संबोधित करते हुए कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रिय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि मेरी पारी भारत जोड़ो यात्रा के साथ समाप्त हो गई। उनके इस बयान के बाद कयास लगाए जानें लगे की सोनिया गांधी राजनीति से संन्यास ले रही है।

PCC प्रभारी कुमारी शैलजा

अब उनके इस बयान पर PCC प्रभारी कुमारी शैलजा का बयान सामने आया है। कुमारी शैलजा ने कहा कि सोनिया गांधी की स्पीच अध्यक्ष कार्यकाल पर था। एक कार्यकाल शुरू हुआ, और वो खत्म हुआ। सोनिया गांधी हमे मार्गदर्शन, आशीर्वाद देती रहेंगी। मीडिया ने जो इंटरप्रेट किया, उसके लिए मई कुछ नहीं बोलूंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments