test
रायपुर। raipur राजधानीवासियों के लिए अच्छी खबर(good news ) है। नगर निगम फिर से सिटी बसों city bus के संचालन के लिए टेंडर जारी कर दिया है। निविदा शर्तों के मुताबिक आपरेटर को टेंडर मिलने के 45 दिन के भीतर सिटी बसों को संचालन शुरू करने की शर्त रखी गई है कहा जा रहा है कि अलगे महीने ही रायपुर में फिर से सिटी बसों का संचालन शुरू हो सकता है।
जानकारी के मुताबिक करीब दो करोड़(2 crore ) रुपए निविदा में पानो वाले ठेकेदार को शासन की ओर से बंद बसों को शुरू करने के लिए दिया जाएगा। बता दें कि 31 माह बाद सिटी बसों के संचालन की कवायद शुरू हुई है। वहीं निविदा भरने की अंतिम तारीख 23 जून तय की गई है। 67 सिटी बसों का संचालन किया जाना है। इसके लिए ऑपरेटर(operator ) को 50 लाख का डिपाजिट भी जमा करना होगा। संचालन की निविदा 5 साल के लिए दी जाएगी।
ऑपरेटर को टिकटों के वितरण के लिए सेंटर बनाना होगा। ऑपरेटर कंट्रोल (operator control )रूम भी बनाना होगा। बसो के सभी चालक व कर्मचारियों की जानकारी सोसायटी को देनी होगी। निर्धारित रूटों की बसे एक निर्धारित समय पर सड़क पर दौड़ना चाहिए। बस ऑपरेटर ही ड्राइवरों और अन्य सहायक कर्मचारियों को नियुक्त करेगा। उन्हें प्राधिकरण द्वारा तय की गई आईडी व वर्दी अनिवार्य रूप से पहनना होगा।

