Saturday, July 6, 2024
HomeChhattisgarhमुख्य सचिव अमिताभ जैन बलौदाबाजार जिले के ग्राम पुरैना-खपरी के गौठान में...

मुख्य सचिव अमिताभ जैन बलौदाबाजार जिले के ग्राम पुरैना-खपरी के गौठान में गौठान कार्यक्रम मे शामिल हुए

- Advertisement -

मुख्य सचिव अमिताभ जैन  Chief Secretary Amitabh Jain ‘‘गौठान पहुँच कार्यक्रम’’ Gothan Reach Program के अंतर्गत आज बलौदाबाजार balodabazar जिले की ग्राम पंचायत पुरैना खपरी के गौठान में पहुँचे। मुख्य सचिव जैन ने गौठान में संचालित विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया और गौठान में लगायी गयी चौपाल में जमीन पर बैठकर महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों के साथ उनके द्वारा गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान  जैन में महिला स्व-सहायता समूह के कार्याे की सरहाना की। इस अवसर पर बलौदाबाजार जिले के कलेक्टर डोमन सिंह भी उपस्थित थे। मुख्य सचिव Chief Secretary Amitabh Jain ने गौठान में गोबर खरीदी की जानकारी ली और स्व-सहायता समूहों द्वारा तैयार वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता भी परखी।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन बलौदाबाजार जिले के ग्राम पुरैना-खपरी के गौठान में गौठान कार्यक्रम मे शामिल हुए
मुख्य सचिव अमिताभ जैन बलौदाबाजार जिले के ग्राम पुरैना-खपरी के गौठान में गौठान कार्यक्रम मे शामिल हुए

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल cm bhupesh baghel  ने पिछले दिनों सभी अधिकारियों को गौठानों का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों का जायजा लेने और गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में आज मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन पुरैना खपरी के गौठान में पहुंचे।

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने गौठान में ग्रामीणों और महिला स्व-सहायता समूह की सदस्यों से चर्चा के बाद कहा कि गौठानों की व्यवस्था और अधिक मजबूत हो और लोगों को इससे फायदा हो। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 07 अप्रैल से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अधिकारी गौठानों का भ्रमण कर वहां गतिविधियों का जायजा लेंगे और गौठानों की व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन देंगे।

मुख्य सचिव ने कहा कि वे इस अभियान के शुरू होने के एक दिन पहले ही गौठान में पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पुरैना-खपरी गौठान में काम कर रहीं महिलाएं अपने काम से संतुष्ट हैं। उन्हें यहां से आमदनी भी हो रही है और सबसे बड़ी बात यह है कि ये महिलाएं होने वाली आमदनी का इस्तेमाल अपने रोजमर्रा के खर्च में न करके, अपने काम की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए कर रही हैं।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments