मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चलाया ट्रैक्टर, अक्ति पर्व पर ठाकुरदेव की पूजा की और खेत में की फसल बुआई

0
test

अक्ति पर्व पर CM भूपेश बघेल ने ठाकुरदेव की पूजा और खेत में की फसल बुआई

CM भूपेश बघेल ने आज अक्ती पर्व के शुभ अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के खेत में ठाकुरदेवता की पूजा अर्चना कर खेती-किसानी के नये कामों की शुरुआत की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

CM भूपेश बघेल ने अक्ती तिहार के मौक़े पर माटी पूजन कर नई परम्परा की शुरुआत की। उनके द्वारा शुरू किए गए माटी पूजन महाभियान का लक्ष्य रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती की पुनर्स्थापना करना है।

CM भूपेश बघेल ने माटी पूजन के दौरान सबसे पहले कोठी से अन्न लेकर ठाकुर देव को अर्पित किया। यहाँ परम्परागत तौर पर उन्होंने अन्न के दोने को बैगा को सौंपा। इस अन्न को ठाकुर देव के सामने रखकर अन्न पूजा की क्रिया को सम्पन्न किया गया। ततपश्चात इस अन्न दोने से बीजहा लेकर खेत में बीजारोपण किया जाएगा।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

धरती और प्रकृति की रक्षा करने के संकल्प के साथ CM भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ में माटी पूजन महाभियान की शुरुआत की। इसके अंतर्गत राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

इसके बाद CM बघेल ने अक्षय तृतीया के अवसर पर खेत में हल और ट्रेक्टर चलाकर बीजों का रोपण भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here