Wednesday, July 3, 2024
HomeChhattisgarhछत्तीसगढ़: गरियाबंद-अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, हादसे में 8 गंभीर रूप...

छत्तीसगढ़: गरियाबंद-अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, हादसे में 8 गंभीर रूप से घायल

- Advertisement -

 

मैनपुर – मैनपुर गरियाबंद नेशनल हाईवे 130c मार्ग में आज बुधवार तड़के सुबह चार बजे गरियाबंद के तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो पहले पुल को जमकर ठोकर मारी और पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए गड्ढे में घुसकर पेड़ से जा टकराया जिससे स्कार्पियो के परखच्चे उड़ गए।
मिलीं जानकारी के अनुसार तहसील मुख्यालय मैनपुर से महज चार किलोमीटर दूर गरियाबंद मार्ग में यह घटना सुबह तड़के चार बजे के आसपास की बताई जा रही है तथा वाहन में सवार आठ लोगों में छः लोग गंभीर रूप से घायल है जिनका मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रराभिक उपचार के बाद रायपुर रिफर किऐ जाने की जानकारी मिली है दुर्घटना इतना जबरदस्त हुआ है कि स्कार्पियो के चक्के व अन्य पार्ट्स दस फिट दुर तक बिखरे पड़े हुए हैं सबसे महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि वाहन के नंबर प्लेट गायब है वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में सवार लोग गोहरापदर क्षेत्र के बताऐ जा रहे हैं

मैनपुर थाना प्रभारी पहुंचे घटना स्थल
घटना की जानकारी लगते ही मैनपुर थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस घटना स्थल पहुंचकर मुआयना कर चर्चा में बताया यह घटना रात 03-04 बजे की आसपास की है मामले की पूरी जानकारी थोड़ी देर में उपलब्ध कराता हूं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments