Friday, July 5, 2024
HomeChhattisgarhChhattisgarh Politics: ‘भारत में सबसे बड़ा सनातनी कोई है तो वो हैं...

Chhattisgarh Politics: ‘भारत में सबसे बड़ा सनातनी कोई है तो वो हैं भूपेश बघेल’, कांग्रेस संचार प्रमुख का सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पर पलटवार…

- Advertisement -

हिमंता बिस्वा सरमा के चैलेंज और नीतिन नबीन के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार करते हुए कहा ​था कि हमारे किसी नेता को भाजपा के कालनेमी रूपी राम भक्तों से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है। भारत में सबसे बड़ा सनातनी कोई है तो वह भूपेश बघेल हैं। वे राम और कृष्ण दोनों का काम कर रहे हैं।

सुशील आनंद शुक्ला ने आगे कहा कि राम वन पथ गमन परिपथ का विकास कांग्रेस ने किया। नगरीय निकायों में कृष्ण कुंज स्थापित किए गए। 15 साल तक भाजपा ने भगवान राम को भुला दिया था, भगवान राम के ननिहाल, माता कौशल्या को भुला दिया था। हिमंता बिस्वा सरमा हो या नीतिन नबीन वे बताएं कब और कहां उन्होंने भगवान राम के कार्य किए।

दरअसल, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने छत्तीसगढ़ सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। सीएम ने कहा था कि छत्तीसगढ़ में खुलेआम धर्मांतरण हो रहा है। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने धर्मांतरण पर रोक नहीं लगाई। धर्मांतरण की प्रक्रिया से राज्य में रोहिंग्या आ रहे हैं। बीजेपी नेता हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि यह धार्मिक और सामाजिक मुद्दा है। उन्होंने दावा किया कि घुसपैठिये आकर स्थानीय से शादी करते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments