Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

0
test

Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) आज अपने भेंट मुलाकात अभियान के दौरान रायगढ़ (Raigarh) जिले के लैलूंगा विधानसभा के ग्राम राजपुर पहुंचे। उन्होंने यहां स्थित जगन्नाथ मंदिर (Jagannath Temple) में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भी शामिल हुए।

व्यासपीठ पर बैठे कथावाचक पंडित तारेंन्द्र कृष्ण जी महाराज (Tarendra Krishna Ji Maharaj) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक चक्रधर सिंह सिदार (Chakradhar Singh Siddar)भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here