Chaitra Navratri Special : इस नवरात्री करें दुर्गा सप्तशती का पाठ और मुक्त हो सभी कष्टों से, पढ़ते वक़्त रखे इन बातों का ध्यान

0
test

RELIGIOUS NEWS ; Chaitra Navratri 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि 2 अप्रैल, शनिवार को है। इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो जाएगी। इस पर्व को पूरे भारत में बहुत ही धूमधाम तरीके से मनाया जाता है। 2 अप्रैल से शुरू होने वाले नवरात्रि 11 अप्रैल को रामनवमी के साथ समाप्त होगी। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके साथ ही नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ करना काफी लाभकारी होता है।

नवरात्रि NAVRATRI DAYS के दिनों में रोजाना दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से घर की निगेटिव एनर्जी NEGATIVE ENERGY बाहर निकल जाती है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके साथ ही देवी मां प्रसन्न होकर भक्तों के ऊपर हमेशा अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

दुर्गा सप्तशती का बात करते समय ध्यान रखें ये बातें

  • दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें। इसके लिए कलश स्थापना जरूर करें। इसके बाद उनकी विधिवत तरीके से पूजा करें।
  • दुर्गा सप्तशती पाठ को हमेशा साफ सुथरे लाल रंग के कपड़े को बिछाकर रखना चाहिए। इसके साथ ही हमेशा पुष्प, कुमकुम और चावल से पूजा करें।
  • दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से पहले शापोद्धार करना बेहद जरूरी है। क्योंकि इसके हर मंत्र को वशिष्ठ, ब्रह्मा जी और विश्वामित्र से शाप मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here