Wednesday, July 3, 2024
HomeChhattisgarhCG Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा एलान, इस दिन के...

CG Weather Update : मौसम विभाग का बड़ा एलान, इस दिन के बाद प्रदेश में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

- Advertisement -

CG Weather Update: उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से अब प्रदेश के मौसम में ठंडकता बढ़ गई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तर से आने वाली ठंड का प्रभाव 10 नवंबर के बाद और बढ़ेगा। इससे न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। प्रदेशभर में शनिवार को 33.2 डिग्री सेल्सियस (अधिकतम तापमान) के साथ रायपुर सबसे गर्म रहा। वहीं कृषि विज्ञान केंद्र नारायणपुर 12.2 डिग्री सेल्सियस (न्यूनतम तापमान) के साथ सबसे ठंडा रहा।

आज शुष्क रहेगा मौसम, न्यूनतम तापमान में नहीं होगा बदलाव

जगदलपुर का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में लगातार उत्तर से शुष्क हवा आ रही है। इसके प्रभाव से रविवार को मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ आउटर में सुबह और रात में ठंड में बढ़ोतरी हुई है। ठंड के चलते ऊलन बाजार भी सजने शुरू हो गए है।

सजने लगा गर्म कपड़ों का बाजार

तापमान में गिरावट होते ही राजधानी समेत पूरे प्रदेश में ठंड बढ़ते ही गर्म कपड़ों के बाजार सजने लगे हैं। राजधानी रायपुर में मोतीबाग, पंडरी, आमापारा, संतोषीनगर सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में गर्म कपड़ों का बाजार सजने लगा है। कपड़े की दुकानोें मेें भी गर्म कपड़े आने लगे हैं। दुकानदार आफर भी दे रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में गर्म कपड़ों की कीमत में 10 प्रतिशत तक की तेजी आई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments