Monday, July 1, 2024
HomeChhattisgarhCG WEATHER : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, लोगों को भीषण...

CG WEATHER : बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत, जाने कैसा रहेगा मौसम

- Advertisement -

CG WEATHER : राजधानी समेत प्रदेश के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। प्रदेश के कुछ इलाकों में बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश भी हुई। जिससे मौसम में बदलाव आया है। वहीं तापमान में भी गिरावट आई है। हल्की बारिश से प्रदेश के कई संभाग में मौसम बदला है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में आज अधिकतम तापमान में गिरावट की संभावना है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, तेज हवा के हालात बन सकते हैं।

पश्चिम, मध्य और उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है, जिसके कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बात दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में लू चल रही थी। भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। लगातार बढ़ते तापमान से लोग परेशान थे। अब देर रात हुई बारिश से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।

आपको बता दें कि दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश से तापमान गिरने से उच्चतम तापमान में लगातार गिरावट दिखेगी। वहीं रायपुर आसपास में बादल छाए रहेंगे। अगली 2 दिनों तक कई हिस्सों में बारिश होगी। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान जारी किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments