Friday, July 5, 2024
HomeChhattisgarhCG weather news : राजधानी में तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पार,जाने...

CG weather news : राजधानी में तापमान पहुंचा 43 डिग्री के पार,जाने अन्य जिलों का हाल

- Advertisement -

cg weather news : राजधानी रायपुर समेत पूरे प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर रहा हैं। बीते कुछ दिनों से प्रदेश में तापमान में वृद्धि हो रही है। वहीं मौसम विभाग ने आज भी तापमान में बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया है। वहीं मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज हवा और बारिश की संभावना जताई है।

बता दें कि, प्रदेश में गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। राजधानी रायपुर का कल का तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश के सबसे गर्म इलाके की बात की जाए तो अर्जुनी में सबसे ज्यादा 44.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अन्य जिलों की बात की जाए तो बिलासपुर 43.4, पेंड्रारोड 40.5, अंबिकापुर 39.8, जगदलपुर 39.6, दुर्ग 42.2, राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वहीं बढ़ते तापमान को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से लू से बचने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments