test
छत्तीसगढ़। बिलासपुर में इन दोनों कई विभाग में ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले के पुलिस विभाग में SSP द्वारा एक ट्रान्सफर आदेश जारी हुआ हैं। इस आदेश में 18 पुलिसकर्मियों का नाम शामिल हैं। इनमें 1 इंस्पेक्टर, 1 असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, 2 हेड कांस्टेबल और 14 कांस्टेबल का स्थानांतरण हुआ हैं।

SSP पारुल माथुर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक़, रक्षित केंद्र में पदस्य इंस्पेक्टर अशोक द्विवेदी को यातायात थाना में पदस्थ किया गया हैं। इसके अलावा रक्षित केंद्र में कार्यरत एएसआई भरत लाल राठौर को कोनी थाना में भेजा गया हैं।

