CG POLITICAL NEWS : रायगढ़ पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय

0
test

रायगढ़। सीएम विष्णुदेव साय रायगढ़ पहुंचे है। कांग्रेस ने PM मोदी का ‘मेरी मर्जी थीम’ पर कार्टून जारी किया है। जिसपर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, देश में मोदीजी की मर्जी कहां चलती है। देशभर से सबका सुझाव मंगाया जाता है। इसके बाद फैसला होता है। पूरे देश से ऑनलाइन सुझाव मंगाया गया है, सबको मिलकर ‘मोदी की गारंटी’ के तहत 2024 का संकल्प पत्र बनाना है। कांग्रेस ने सीएम साय पर यादव समाज के अपमान का आरोप लगाया है। इस मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, मैंने यादव समाज को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है। वहीं देवेंद्र यादव के ‘लाठी उठाने’ को लेकर मैंने उन्हें लठैत कहा है। मेरे बयान को कांग्रेस के लोग गलत ढंग से पेश कर रहे हैं। मैंने मजाक में कहा था, कुछ लठैत चुनाव लड़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here