CG NEWS : माशिम ने 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा के आवेदन खोले,विद्यार्थी इस दिन तक कर सकते है आवेदन

0
test

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल Chhattisgarh Board of Secondary Education  ने हाईस्कूल high school और हायर सेकेण्डरी यानी 10वीं और 12वीं की पूरक परीक्षा के आवेदन खोल दिए हैं। पूरक परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वही विलंब शुल्क 550 रुपए के साथ आवेदन की तिथि सात जून 2022 तक निर्धारित की गई है।

अफसरों का कहना है, परीक्षार्थी मंडल की ओर से तय किए गए अग्रेषण संस्था के माध्यम से ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 14 मई को 10वीं-12वीं की परीक्षा का परिणाम जारी किया था। 12वीं में 79.30% परीक्षार्थी पास हुए थे। वहीं 10वीं में 74.23% परीक्षार्थी पास थे। मंडल ने दो साल बाद केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था। 10वीं की परीक्षा 3 मार्च से 23 मार्च तक और 12वीं की परीक्षाएं 2 मार्च से 30 मार्च के बीच आयोजित की गई थीं। इसमें दसवीं में 3 लाख 80 हजार और बारहवीं की परीक्षा 2 लाख 93 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here