CG NEWS : विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश

0
CG NEWS : विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश
CG NEWS : विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने के कार्य में तेजी लाने के दिए गए निर्देश
test

रायपुर। अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 डाक्यूमेंट हेतु गठित स्टेयरिंग कमेटी की दूसरी बैठक राज्य नीति आयोग के उपाध्यक्ष अजय सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सह अध्यक्षता में राज्य नीति आयोग में आयोजित की गई। CG NEWS

बैठक में छत्तीसगढ़ 2047 विजन डाक्यूमेंट तैयार किए जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के अपर मुख्य सचिव धर्मस्व विभाग श्री सुब्रत साहू, गृह एवं जेल श्री मनोज पिंगुआ और वन एवं जलवायु परिवर्तन श्रीमती ऋचा शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिवद्वय श्री पी. दयानंद और श्री बसवराजू एस. सहित सभी विभागों के भारसाधक सचिव, विभागाध्यक्ष, राज्य नीति आयोग के सलाहकार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। CG NEWS

बैठक में विभागों के प्रमुख अधिकारियों को विजन डाक्यूमेंट तैयार करने तेजी से कार्य करने निर्देशित किया गया।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here