CG NEWS : सीएम साय ने होर्डिंग हादसे में लोगो की मौत पर जताया शोक

0
test

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने होर्डिंग हादसे में 14 लोगों की मौत पर दुःख जताया है। उन्होंने X पर लिखा, मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज आंधी के कारण होर्डिंग गिर जाने से 14 लोगों की मौत की खबर अत्यंत ही दुःखद है।

ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं, साथ ही हादसे में घायल लोगों के शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

बता दें कि मुंबई में सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे तेज आंधी आई।घाटकोपर में 100 फीट ऊंचा और 250 टन वजनी लोहे का होर्डिंग एक पेट्रोल पंप पर जा गिरा।

इस दौरान कुछ कार, टू-व्हीलर्स और पैदल यात्री इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 74 लोग घायल हो गए। हादसे के फौरन बाद मुंबई पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। शुरुआत में होर्डिंग के नीचे 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की खबर थी।

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

धीरे-धीरे लोगों को निकाला जा रहा था। इसके बाद NDRF ने मोर्चा संभाला। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी शाम को हादसे का जायजा लेने पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here