Friday, July 5, 2024
HomeChhattisgarhCG NEWS : वन विभाग की बड़ी लापरवाही, जंगली सूअर ने किया...

CG NEWS : वन विभाग की बड़ी लापरवाही, जंगली सूअर ने किया वृद्ध पर जानलेवा हमला

- Advertisement -

CG NEWS : महासमुंद mahasamund news जिले के पिथौरा pithora news  वन क्षेत्र के ठाकुर दिया कला ग्राम बेरला निवासी रोहित कवर जिनकी उम्र 60 साल है उनपर आज सुबह जंगली सूअर ने हमला कर बुरी तरीके से घायल कर दिया है।

व्यक्ति ने जैसे तैसे अपनी जान बचा ली है। ग्रामीणों की मदद से सहायता वाहन 112 में रोहित कंवर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंभीर अवस्था में ले जाया गया। जहां से प्रारंभिक इलाज के बाद, जिला मेडिकल कॉलेज महासमुंद में घायल को रिफर किया गया है।

वन विभाग हमेशा की तरह अपनी कुंभकरण निंद्रा में मदमस्त रहा शिकायत मिलने के बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचा, वन विभाग की लापरवाही के चलते घायल के परिजनों में भारी आक्रोश देखा गया है। जानकारी के मुताबिक घायल वृद्ध की स्थिति अब फ़िलहाल पहले से बेहतर है। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज महासमुंद में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments