CG NEWS : पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से पांच कर्मचारी घायल

0
test

korba news  : कोरबा। जिले के एसीबी पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 5 कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। सभी को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्लांट प्रबंधन ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। मामला दीपका थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात करीब 2 बजे एसीबी पावर प्लांट में नाइट शिफ्ट में कर्मचारी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बॉयलर फट गया। इसकी चपेट में आकर वहां काम कर रहे 5 कर्मचारी झुलस गए। घायल मजदूरों को तुरंत SECL स्थित अस्पताल में लाया गया।

घायलों में इंजीनियर राजू साहू, ऑपरेटर प्यारेलाल पटेल, हेल्पर अजय तिर्की, हेल्पर आदित्य कुमार शामिल हैं। यहां से एक कर्मचारी जो मामूली रूप से घायल था। उसे प्राथमिक इलाज देकर घर भेज दिया गया। वहीं गंभीर रूप से झुलस गए 4 कर्मचारियों को न्यू कोरबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दर्री CSP रॉबिंसन गुड़िया ने बताया कि घटना की जानकारी दीपका थाना पुलिस को नहीं दी गई है। सूचना मिलने के बाद वह अस्पताल पहुंची है और घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here