Friday, July 5, 2024
HomeChhattisgarhCG NEWS : रायपुर के बाद अब इस जिले में भी स्कूलों...

CG NEWS : रायपुर के बाद अब इस जिले में भी स्कूलों के टाइम टेबल में हुआ बदलाव

- Advertisement -

दुर्ग न्यूज़ : durg news उत्तर भारत से आने वाली ठंड हवाओं के चलते छत्तीसगढ़ chhattisgarh सहित देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तो हालत ऐसी है कि सुबह 10 बजे तक कोहरा का सामना करना पड़ रहा हैं छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी ऐसा ही आलम है। हालात को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है, तो वहीं कुछ जिलों में स्कूलों को ही बंद कर दिया गया है। इसी कड़ी में दुर्ग जिला प्रशासन ने भी स्कूलों के टाइम टेबल में बदलाव किया है।

जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार दुर्ग जिले के स्कूलों के टाइम टेबल school time table में बदलाव किया गया है। अब जिले में स्कूलों का संचालन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 से 4 बजे तक और दूसरी पाली में कक्षाएं 8 से 12.15 बजे तक संचालित की जाएगी।

इस संबंध में कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने आदेश जारी किया है। बता दें कि दुर्ग जिले में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सुबह पारा करीब 7 से 9 डिग्री के बीच पहुंच जाता है। हालात को देखते हुए ही जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments