CG NAXALITE ENCOUNTER :नक्सलियों से पुलिस की भीषण मुठभेड़.. जारी हैं दोनों तरफ से गोलीबारी, पढ़े पूरा अपडेट

0
test

सुकमा न्यूज़। बस्तर के जंगलों ने एक बार फिर से पुलिस के जवानों का सामन नक्सलियों से हुआ हैं जिसके बाद दोनों ही तरफ से भीषण गोलीबारी जारी हैं। Naxalites Encounter  खबर लिखे जाने तक यह एनकाउंटर जारी था।

जानकारी के मुताबिक़ सुकमा जिले के सलातोंग इलाके में यह मुठभेड़ जारी हैं। बताया गया हैं कि डीआरजी के जवान नियमित गश्त पर निकले हुए थे जहाँ उनका सामना नक्सलियों से हो गया। बताया जा रहा हैं कि इस मुठभेड़ में कई नकस्लियों को गोली लगी हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की हैं।

कांकेर में हुई थी मुठभेड़

बता दे कि पिछले हफ्ते कांकेर के आमाटोला इलाके में नक्सलियों और सुरक्षबलों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई थी जिसमें जवानों ने 29 नक्सलियों को मार गिराया था। यह पहला मौका था जब इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौत हुई थी। इसके बाद से कई छुटपुट मुठभेड़ भी हुए जबकि बड़ी संख्या में माओवादियों की गिरफ्तारी भी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here