CG MAHATARI VANDAN YOJNA : राशि ट्रांसफर के पहले सीएम साय ने किया ट्वीट, कहा….

0
test

रायपुर: महतारी वंदन योजना के तहत आज प्रदेश भर की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के बैंक खातों में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर किये जायेंगे। वही इससे पहले प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने ‘एक्स’ पर महिलाओं के लिए ट्वीट किया हैं। (Mahtari Vandan Amount Transfer News) उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा हैं, “छत्तीसगढ़ की मेरी माताओं एवं बहनों को मेरा सादर प्रणाम… आज महतारी के वंदन का ऐतिहासिक दिन है। छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के सम्मान एवं स्वाभिमान का अभिनंदन आज आपकी भाजपा सरकार करने जा रही है। मोदी की गारंटी को पूरा करते हुए “महतारी वंदन योजना” के अंतर्गत छत्तीसगढ़ की 70 लाख से भी अधिक मातृशक्तियों को उनकी सम्मान राशि ₹1000 प्रति माह प्रदान करने जा रहे हैं।

अब महतारी पैसे के अभाव की नहीं, महतारी वंदन के प्रभाव की बात कर रही है। आप सभी के सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य की कामना करता हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here