Saturday, July 6, 2024
HomeChhattisgarhCG JOB : शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम...

CG JOB : शिक्षकों के लिए सुनहरा मौका, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कुल 168 पदों पर निकली भर्ती

- Advertisement -

बिलासपुर। राज्य सरकार ने बिलासपुर जिले में सात नए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा की है इसके लिए प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है सातवीं स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी।

स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आरपी वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इन स्कूलों में कुल 168 पदों पर संविदा नियुक्ति की जानी है। इसमें व्याख्यता, शिक्षक, सहायक शिक्षक व्याख्याता, व्यायाम शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक से लेकर ग्रंथपाल के पद शामिल हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में सात नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खोलें गए हैं। यह स्कूल में पहले से ही हिन्दी माध्यम स्कूलों में संचालित हो रहे हैं। हिन्दी माध्यम पहले जैसे चल रहे थे, वैसे ही संचालित करने का आदेश शासन ने दिया है।
कक्षा एक से 12 वीं तक अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ होने की वजह से पद स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा 12 हिन्दी माध्यम में खाली पदों की भर्ती के लिए आदेश नहीं आया है, लेकिन इन स्कूलों में छात्रों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

24-24 पदों पर की जाएगी संविदा नियुक्ति

स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रभारी रामेश्वर जायसवाल ने बताया कि शासन से नए अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया के लिए मार्गदर्शन मांगा गया था। शासन ने स्पष्ट निर्देश दिया है की प्रति स्कूल 24-24 पदों पर संविदा माध्यम से नियुक्ति की जानी है। आदेश मिलने के बाद अब आवेदन मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सभी स्कूलों में बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया चल रहा है।

इन स्कूलों में होंगी भर्तियां

जिले में अभी चिंगराजपारा, मल्टीपर्पज दयालबंद, करगीकला, सीपत, पचपेड़ी, बेलपान में स्वामी आत्मानंद स्कूलों का संचालन इसी सत्र से शुरू होगा। इन स्कूलों में पदों की भर्ती प्रक्रिया की अनुमति मिल गई है। वहीं सकरी स्कूल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए शासन से अनुमति का इंतजार है।
स्वामी आत्मानंद स्कूल के नोडल अधिकारी रामेश्वर जायसवाल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद के सात नए अंग्रेजी माध्यम स्कूल में संविदा नियुक्ति की जानी है। हिन्दी माध्यम स्कूलों के लिए अब तक आदेश नहीं आया है, लेकिन स्कूलों में छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

 

 

[shortcode-weather-atlas selected_widget_id=f03e2a1b]

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments