CG CRIME NEWS : झाड़ फूंक के चक्कर में हत्या, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

0
test

जशपुर न्यूज़। जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले हुई हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा दिया है। हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ।आरोपी का नाम सुखी राम उम्र 50 वर्ष बताया जा रहा है।

झाड़-फूंक करने वाले बैगा के अंधे कत्ल का आरोपी गिरफ्तार, पत्नी के इलाज के लिए दारू मुर्गा लेकर झाड़-फूंक करने वाले बैगा से पत्नी का इलाज नहीं हो पाने पर था नाराज।  पुलिस ने झाड़फूंक करने वाला बैगा भूखन तिर्की के अंधे कत्ल के मामले में बड़ी सफलता पाते हुवे हत्या का आरोपी सुखीराम को गिरफ्तार कर लिया है,  पत्थलगांव का बालाझार चिमटा पानी गांव में अंधे कत्ल के इस मामले में डीआईजी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी.  रविशंकर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं एसडीओपी हरिश पाटिल के मार्गदर्शन में पत्थलगांव पुलिस की टीम ने घटना स्थल पर सघन जांच पड़ताल के बाद 24 घंटे के भीतर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

पत्थलगांव एसडीओपी हरीश पाटिल एवं थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया की  पड़ोसी सरगुजा जिले के  राताखांड़ गांव में रहने वाला आरोपी  सुखीराम  की पत्नी का इलाज करने वाला बैगा भूखन तिर्की ने झाड़फूंक का इलाज से मरीज को सही कर देने का दावा करते हुए ठीक करने के बदले में दारू बकरा मुर्गा एवं पैसा ले लिया झाड़-फूंक करने लगा लेकिन इस इलाज के बाद उसकी  पत्नी की हालत और खराब हो गई थी. इसी बात को लेकर उसका भूखन बैगा के साथ विवाद हो गया था.जिससे उसने भूखन की थी ड़ंडे से पिटाई कर दी थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here