CG CRIME NEWS : सुबह घर से निकले बुजुर्ग की कुंए में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

0
test

CG CRIME NEWS : बालोद balod news जिले के ग्राम रुद्रा में कुंए में 80 साल के बुजुर्ग की लाश मिली है. जानकारी के मुताबिक बघेला बारले (मृतक) अपने परिजनों को बिना बताए सुबह 3 से 4 बजे के करीब घर से बाहर गए थे. सुबह परिजनों ने ढूंढने की कोशिश की तब बुजुर्ग की चप्पल घर के पास वाले कुंए के पास मिली. अंदेशा लगने पर परिजनों ने कुंए में देखा तो बुजुर्ग की लाश निकली. लाश मिलने की सूचना परिजनों ने गुंडरदेही पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने पर ही बुजुर्ग की मौत का राज सामने आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here