CG CRIME NEWS :आंगन में मिली बहु और ससुर की लाश, जाने पूरा मामला

0
test

दुर्ग। बारिश के बीच दुर्ग में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। महिला और उसके ससुर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के गंजपारा का है। घटना के बाद परिवार में चीख पुकार मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक दुर्ग में पिछले 24 घंटे से रूक-रूककर बारिश हो रही है। बारिश की वजह से भींगे घर में अचानक से करंट दौड़ गया। इधर 30 वर्षीय महिला कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आ गयी। बहू को करंट की चपे में देख ससुर तुरंत भागे-भागे आये और महिला को तार से अलग करने की कोशिश करने लगे, लेकिन इस दौरान वो भी करंट की चपेट में गया घटना में उनकी भी मौत हो गयी।

परिजनों के मुताबिक बारिश की वजह घर की दीवार भींगी होने की वजह से करंट आ गया। इसी दौरान कपड़ा सुखाने के लिए लगाये गये लोहे के तार में भी करंट आ गया। जैसे ही महिला ने भींगे कपड़े को तार में डाला, वो करंट की चपेट में आ गयी। बहू को करेंट की चपेट से ससुर ने बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान दोनों ही करंट की चपेट में आ गये और दोनों की मौत हो गयी। इस घटना में दो मासूम के सर से मां का साया उठ गया। इधर काम पर गया पति जब घर लौटा, तो घर के आंगन में पिता और पत्नी का शव पड़ा देखा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here